{"_id":"117-44704","slug":"Pithoragarh-44704-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारमा रोड निर्माण की धीमी गति से रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारमा रोड निर्माण की धीमी गति से रोष
Pithoragarh
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) की इमला, कनकला में हुई बैठक में मदकोट से दारमा तक स्वीकृत छह किलोमीटर रोड का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई गई। पार्टी ने इस मामले को लेकर 10 दिसंबर को मदकोट-जौलजीबी मोटर मार्ग में जाम लगाने की चेतावनी दी है।
भाकपा माले के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बृजवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मदकोट से दारमा के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। विभाग ने जोशा तक रोड काटकर आगे का काम रोक दिया है। भाकपा माले के प्रदेश सचिव जगत मर्तोलिया ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि केवल होर्डिंग के द्वारा अपना प्रचार करने तक ही सिमट कर रह गए हैं। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से सरकारी धन का सही उपयोग नहीं हो रहा है। इस दिशा में विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 26 नवंबर को उपजिलाधिकारी कार्यालय में धरना देकर तहसील प्रशासन को पांच सूत्रीय मंाग पत्र दिया जाएगा।
उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 10 दिसंबर को मदकोट-जौलजीबी मोटर मार्ग में जाम लगाया जाएगा। बैठक में प्रेम सिंह, देवेंद्र इमलाल, केदार जोशाल, राम सिंह, हर्ष सिंह, खुशाल सिंह आदि मौजूद थे।