{"_id":"117-44637","slug":"Pithoragarh-44637-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चलती बाइक से गिरी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चलती बाइक से गिरी, मौत
Pithoragarh
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। सोमवार की शाम महिला संगीत से लौट रही एक महिला चौबाटी के पास दोपहिया वाहन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम साढे़ चार बजे बिचकोट निवासी खीमा देवी (42) पत्नी हरीश देउपा डीडीहाट में महिला संगीत में शामिल होने के बाद खुशाल सिंह की बाइक से अपने निवास स्थल बिचकोट लौट रही थी। बाइक के पीछे बैठी खीमा देवी चौबाटी के निकट छिटकर दूर जा गिरी। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें लगीं। उन्हें आपातकालीन सेवा 108 की मदद से डीडीहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार तड़के ढाई बजे उनका निधन हो गया। शव का पोस्टामार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा है। पूरे गांव में शोक की लहर है।