{"_id":"117-44551","slug":"Pithoragarh-44551-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए और शराब के अवैध धंधे से लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए और शराब के अवैध धंधे से लोग परेशान
Pithoragarh
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर से नौ किलोमीटर दूर वड्डा कस्बे में शराब और जुआरियों से यहां के लोग बुरी तरह परेशान हैं। इसके विरोध में जिला युवा संगठन का शनिवार से जारी आमरण अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। नायब तहसीलदार के आग्रह को भी आंदोलनकारियों ने नहीं माना।
ग्रामीणों का आरोप है कि वड्डा कस्बे में शराब का अवैध धंधा और जुआ धड़ल्ले से चल रहा है। इसके विरोध में कई बार पुलिस एवं प्रशासन से गुहार भी लगाई। कोई कार्यवाही नहीं होने पर अब ग्रामीण आंदोलनरत हैं। शनिवार से आमरण अनशन कर रहे जिला युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष संदीप गिरि ने रविवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन किया।
रविवार को पिथौरागढ़ के नायब तहसीलदार आमरण अनशन स्थल पर गए, लेकिन अनशनकारी ने एसडीएम की मौजूदगी के बगैर किसी भी तरह की वार्ता से इंकार कर दिया। आंदोलन को दिनेश खर्कवाल, चंचल बिष्ट, हीरा सिंह, नरेंद्र गिरि, खुशाल सिंह आदि ने दूसरे दिन समर्थन दिया। ग्रामीणों ने जुए एवं शराब के अवैध धंधे को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लेते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही है।