{"_id":"117-44472","slug":"Pithoragarh-44472-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के अवैध धंधे के खिलाफ आमरण अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के अवैध धंधे के खिलाफ आमरण अनशन
Pithoragarh
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर के नजदीक वड्डा कस्बे में लोग शराबियों के आतंक से परेशान हैं। शराब और जुआरियों ने यहां लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसके विरोध में जिला युवा संगठन ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
यहां से नौ किलोमीटर दूर वड्डा कस्बे में शराब का अवैध धंधा और जुआ धड़ल्ले से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके विरोध में कई बार पुलिस एवं प्रशासन का दरवाजा खटखाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थकहार कर जिला युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष संदीप गिरि ने शनिवार से इसके विरोध में वड्डा में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलन को व्यापार संघ प्रदेश मंत्री विपिन चंद्र पांडेय, सुवाकोट की ग्राम प्रधान विमला सौन, लेलू के प्रधान नंदन राम, नीरज भंडारी, हरीश खर्कवाल, भरत मेहता, रमेश सिंह बोहरा आदि समर्थन दे रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जुए एवं शराब का अवैध धंधा यहां के सामाजिक वातावरण पर बुरा असर डाल रहा है। इसके फलते-फूलते कारोबार से महिलाओं का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। नागरिकों ने इन असामाजिक गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।