{"_id":"117-44405","slug":"Pithoragarh-44405-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफ्ंिटग और आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफ्ंिटग और आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे युवा
Pithoragarh
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलजीबी। जौलजीबी में रिवर राफ्ंिटग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। काली नदी की लहरों में धारचूला के दो दर्जन युवाओं को राफ्ंिटग और आपदा प्रबंधन के गुर सिखाएं जाएंगे। उप जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर दो दिवसीय शिविर का आगाज किया।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि सीमांत जिले में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) द्वारा इन खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि रिवर राफ्ंिटग रोजगार का अच्छा साधन बन सकता है। आपदा राहत कार्यों में भी इससे काफी मदद ली जा सकती है।
केएमवीएन के साहसिक प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साहसिक खेलों के जरिए पर्यटकों का ध्यान सीमांत जिले की ओर आकर्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दौलत पाल, पूर्व विधायक गगन सिंह रजवार, जौलजीबी के ग्राम प्रधान हरि राम आदि मौजूद थे। निगम के प्रशिक्षक अरिवंद नेगी, हरीश पंवार, राजेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।