{"_id":"117-44399","slug":"Pithoragarh-44399-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर वसूली में तेजी लाएं कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर वसूली में तेजी लाएं कर्मचारी
Pithoragarh
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पान सिंह कार्की ने लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को टैक्स वसूली में तेजी लाने और बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियोें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अधिकारी ने शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों की बैठक लेकर नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और कर वसूली का जायजा लिया। बताया गया कि इस वर्ष नगर पंचायत ने 16 लाख रुपये कर वसूली का लक्ष्य रखा है। इसके सापेक्ष नगर पंचायत ने वर्तमान समय तक साढे़ चार लाख की वसूली कर ली है। जिस पर ईओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी के साथ अपना कार्य करने को कहा। उन्होंने नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ लिपिक पीएस बोरा, दान सिंह खोलिया, केएस मेहता, मुन्ना लाल आदि मौजूद थे।