फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   देश की सुरक्षा को आईटीबीपी को मिले 186 जवान

देश की सुरक्षा को आईटीबीपी को मिले 186 जवान

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। 44 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 186 जवान अब आईटीबीपी में शामिल कर लिए गए हैं। मुख्य अतिथि आईटीबीपी के उत्तरी फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) इंद्र सिंह नेगी ने रिक्रूटों को शपथ ग्रहण कराई। कहा कि प्रशिक्षण के बाद अब ये जवान देश की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मौके पर आकर्षक परेड समेत कई हैरतअंगेज कार्यक्रम हुए।
जाजरदेवल स्थित अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र में 44 हफ्ते की ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद रिक्रूटों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इन जवानों ने देश की प्रभुता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। अब ये जवान विभिन्न प्रदेशों मेें तैनात आईटीबीपी की वाहिनियों में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस मौके पर परेड कमांडर रिक्रूट सुभाष चंद के नेतृत्व में निकाली गई आकर्षक परेड की आईजी ने सलामी ली। जवानों ने शारीरिक अभ्यास (पीटी), जूडो-कराटे, बैंड धुन एवं रिंगफायर (आग के बीच) से निकलने का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर छोलिया नृत्य के जरिए कुमाऊंनी लोक संस्कृति की छटा भी बिखेरी गई।
विज्ञापन

चौदहवीं वाहिनी के सेनानी रणवीर सिंह ने बताया कि 44 सप्ताह तक जवानों को कठिन हालात में तमाम प्रशिक्षण दिए गए। इस मौके पर आईटीबीपी बरेली के उप महानिरीक्षक केपी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed