{"_id":"117-44328","slug":"Pithoragarh-44328-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौतियों का सामना करने में सहयोग दें कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौतियों का सामना करने में सहयोग दें कार्यकर्ता
Pithoragarh
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में एनएसएस कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कालेज के प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने एनएसएस कार्यकर्ताओं से राष्ट्र, प्रांत, समाज के सामने खड़ी चुनौतियों का सामना करने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शिविरार्थियों को ऐसे काम करने चाहिए, जिससे दूसरों को सीख मिले। स्वास्थ्य, शिक्षा, जल, पर्यावरण के क्षेत्र में सामाजिक चेतना जगाने का काम एनएसएस कार्यकर्ता कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. सरोज वर्मा ने कहा कि निश्चय, दृढ़ता, सदकार्य में लगे रहने की उमंग ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने एनएसएस कार्यकर्ताओं से सामाजिक भावना को सर्वोपरि रखने की अपील की। इस मौके पर एनएसएस कार्यकर्ताओं ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक मौजूद थे।