फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आश्वासन पर खत्म हुआ छात्रों का धरना

आश्वासन पर खत्म हुआ छात्रों का धरना

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला। बलुवाकोट राजकीय महाविद्यालय के छात्रों का धरना खत्म हो गया है। केंद्रीय मंत्री हरीश रावत एवं धारचूला के विधायक हरीश धामी के बुधवार को मिले आश्वासन के बाद छात्र आंदोलन वापस लेने को राजी हुए। मांगाें पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन दोबारा शुरू करने का अल्टीमेटम भी दिया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुमाऊं मंडल संयोजक राकेश तिवारी एवं छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण भट्ट के नेतृत्व में बलुवाकोट महाविद्यालय के छात्र करीब डेढ़ दर्जन समस्याओं के समाधान को लेकर ग्यारह नवंबर से धरना दे रहे थे। छात्र स्नातक में इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान समेत कई नए विषयों का सृजन, संस्कृत में स्थायी प्रवक्ता की नियुक्ति, महाविद्यालय में सब रजिस्टर कार्यालय खोलने, भवन निर्माण में तेजी लाने, पयैयापौड़ी, भरम, बलुवाकोट और कालिका इंटर कालेज के जीर्णशीर्ण भवनों को दुरुस्त करने के लिए धन देने समेत 17 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री हरीश रावत से मिला। रावत ने मांगों के समाधान के लिए पहल करने का भरोसा दिलाया। वहीं विधायक धामी ने पांच दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में मामले को उठाने का यकीन दिलाया। जिलाधिकारी सीएमएस बिष्ट ने प्रशासन के स्तर पर होने वाले मसलों को हल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के बाद आपसी मंत्रणा कर छात्रों ने आज आंदोलन वापस ले लिया। लेकिन दबाव बनाने के लिए 25 नवंबर को बैठक कर आगे की रणनीति तय करने की भी बात कही गई। साथ ही पांच दिसंबर से विधानसभा सत्र शुरू होने के दिन से अनशन करने का भी ऐलान किया गया। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव सचिव जोगा धामी, प्रेम सिंह धामी, महेंद्र राम, भूपेंद्र चंद, नंदन सिंह धामी, ललित मोहन बिष्ट, मनोज ग्वाल, दीपक चंद, भुवन भट्ट, तनुजा बोहरा, अंबिका जम्काल, वंदना ग्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed