फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बाल दिवस पर चाचा नेहरू का भावपूर्ण स्मरण

बाल दिवस पर चाचा नेहरू का भावपूर्ण स्मरण

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/थल/चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। नगर के गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि थल के आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका नंदा रावत की अध्यक्षता में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में डीडीहाट और बिण ब्लाक के दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में सूर्या मोंटेसरी स्कूल डीडीहाट की सुष्मिता मंडल ने प्रथम, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेटी की ममता लोहिया ने द्वितीय और गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी की राजवंती होतियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सूर्या मोंटेसरी स्कूल डीडीहाट की भावना बोरा ने पहला, प्राथमिक विद्यालय बजेटी के सूरज कुमार ने दूसरा और एलडब्ल्यूएस भाटकोट बालिका इंटर कालेज की मुस्कान एवं गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी की दीक्षा लोहिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लछिमा बिष्ट और जीवंती खाती ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
विज्ञापन

उधर थल के आंगनबाड़ी केंद्र चौसाला में बाल दिवस हर्षोल्लास से मना। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री दीपा कार्की ने गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, छह वर्ष तक के शिशुओं की माताओं को बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लीला देवी ने भी विचार व्यक्त किए। यहां आंगनबाड़ी केंद्र सत्यालगांव, अल्मीयागांव, अड़खेत, बलतीर, कौली, गोल, थल, डुंगरी मेें भी बाल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू का भावपूर्ण स्मरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सभासद प्रदीप साह, विकास साह, दिनेश तड़ागी, प्रयाग राय, तारा दत्त जोशी, विनोद भट्ट एवं उत्तम सिंह आदि ने विचार रखे।
लोहाघाट में आंगनबाड़ी वर्कर्स मीना जोशी की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुई। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गीता राजपूत ने कहा कि बच्चे ईश्वर की ऐसी रचना हैं जिन्हें प्रकृति प्रदत्त निश्छल स्वभाव मिला है। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित कर चाचा नेहरू को याद किया। दर्जा राज्यमंत्री खुशाल सिंह अधिकारी के आवास में आयोजित समारोह में रमेश भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख मदन बोहरा, खीमानंद बिनवाल, खीमानंद जोशी, नरेंद्र सिंह ने विचार रखे। कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय मंत्री भगीरथ भट्ट के आवास में हुए समारोह में सांसद प्रतिनिधि विजय माहरा, सुरेश ढेक, शैलेंद्र राय, करीम खान, एसएम फारूख, चेतराम शर्मा, देवकी फर्त्याल, सुशीला बोहरा ने विचार रखे।
बाराकोट में आरपी कालाकोटी की अध्यक्षता में प्रहलाद सिंह अधिकारी, मोहन जोशी, कल्याण सिंह, कृष्णा जोशी, बसंती बिष्ट, हेमा जोशी आदि ने भाग लिया। पाटी में तेज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता एवं कविराज मौनी के संचालन में समारोह हुआ। खेतीखान के इंद्रा पार्क में डा. एलडी ओली, सीएल वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बोहरा, भैरव लाल वमा आदि मौजूद थे। रीठा साहिब में पनी राम आर्य की अध्यक्षता में हुए समारोह में भवान सिंह परवाल, खीमानंद गड़कोटी, खीमानंद जोशी, डीडी जोशी आदि लोग शामिल हुए।

टनकपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। वार्डन सुनीता सुकोटी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed