फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   निबंध में सूरज और गौरव ने बाजी मारी

निबंध में सूरज और गौरव ने बाजी मारी

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एसडीएस राजकीय इंटर कालेज पिथौरागढ़ में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित हो गए हैं। कार्यक्रम के संयोजक डा.अशोक कुमार पंत ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में सूरज कोरंगा ने पहला, अनीता कश्यप ने दूसरा और सौरभ पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गौरव कापड़ी, हिमांशु जोशी और दीक्षा लोहिया ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अंकिता कार्की ने पहला, दीप्ति जोशी ने दूसरा और सूरज पंत एवं हिमांशु पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में विक्रम बोरा, अरशद हुसैन और आयुष चंद एवं तरुण बिष्ट ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जीवन सिंह धामी, एसएस सखाती, सीडी पंत ने योगदान दिया। उधर, जीजीआईसी गंगोलीहाट में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य चंद्रकला कार्की ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में पुष्पा धानिक प्रथम, विनिता द्वितीय और रितिका चौधरी एवं विपुल खाती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अपूर्वा वर्मा, अपर्णा, हेमा मेहरा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed