{"_id":"117-42297","slug":"Pithoragarh-42297-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत घोषित महासिंह की पेंशन फिर से बहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत घोषित महासिंह की पेंशन फिर से बहाल
Pithoragarh
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। राजस्व विभाग की ओर से मृत घोषित किए गए पटन गांव के वृद्ध महा सिंह पुत्र शेर सिंह को अब समाज कल्याण विभाग ने पुन: वृद्धावस्था पेंशन सुविधा बहाल कर दी है। महा सिंह ने लंबी पैदल दूरी तय कर गोलना सेरी में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में जिला जज राजेंद्र सिंह के सम्मुख आप बीती सुनाई। जिला जज ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया। ग्राम विकास अधिकारी एवं बीडीओ ने महा सिंह के जिंदा होने का प्रमाण पत्र देने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने उसकी पेंशन बहाल कर दी है। जोशी के अनुसार महा सिंह को पूर्व में पेंशन दी जाती रही है। लेकिन राजस्व विभाग की जांच में उन्हें मृत घोषित किए जाने के कारण पिछले छह माह से इस गरीब व्यक्ति की पेंशन बंद थी।