{"_id":"5c8e7f4bbdec22147609e04f","slug":"91552842571-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांई क्रिकेट क्लब ने शिव शक्ति क्लब बेड़ीनाग को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांई क्रिकेट क्लब ने शिव शक्ति क्लब बेड़ीनाग को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में सांई क्रिकेट क्लब ने शिव शक्ति क्लब बेड़ीनाग की टीम को पांच विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेड़ीनाग ने 100 रन बनाए। मंगल कठायत ने 56 रन का योगदान दिया। सांई के कमलेश ने 4, नीरज ने दो, हिमांग ने एक विकेट लिया।
जवाब में खलने उतरी सांई की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सांई की ओर से हिमांग ने 51, आकाश ने 13 रन बनाए। बेड़ीनाग के सूरज और सचिन ने दो-दो विकेट लिए। अंपायर जीवन मेहता और प्रशांत भैंसोड़ा थे। स्कोरिंग मनोज कुमार ने की।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर पंकज शर्मा, मनीष पुनेठा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। क्रिकेट कोच नीरज सौन, राजकुमार शाह, सलमान खान, नरेंद्र भंडारी, अनिल, नरेश चंद, गणेश चंद, रोहित सामंत, चंद्र मोहन, प्रवीन मुंडेला आदि मौजूद थे।