{"_id":"5c3624fdbdec2256c822bf25","slug":"91547052285-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौछड़ा के लिए सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौछड़ा के लिए सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र के दूरस्थ रौछड़ा राजस्व गांव अब सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। यहां की 300 से अधिक की आबादी को सड़क तक पहुंचने के लिए खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। सड़क निर्माण को लेकर अब तक कोरे आश्वासन मिले हैं। इससे नाराज जनता ने सड़क स्वीकृत नहीं होने पर आगामी लोक सभा और पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
बीसाबजेड़ क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में कहा है कि रौछड़ा राजस्व गांव में लगभग 50 परिवार निवास करते हैं। इस गांव के लिए आज तक सड़क नहीं बन सकी है। सड़क नहीं होने से यहां की तीन सौ की आबादी को खड़ी चढ़ाई पार कर मड़मानले पहुंचना पड़ता है।
बीमार और बुजुर्गों को डोली से सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूल के लिए भी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन जंगल के रास्ते दो घंटे पैदल चलना पड़ता है। इसके चलते अधिकतर छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। सड़क के अभाव में कई परिवारों ने गांव छोड़ दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि सड़क को लेकर अब तक मिले कोरे आश्वासनों से क्षेत्र की जनता में नाराजगी है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की कार्रवाई नहीं होने पर लोक सभा और पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण को लेकर उचित पहल करने की मांग की है।