{"_id":"5bca1311bdec2269612ac196","slug":"91539969809-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला तार से टकराया, एक घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला तार से टकराया, एक घंटे ठप रही आपूर्ति
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के शिशु मंदिर के पास मेघनाद का पुतला बिजली की लाइन से टकरा गया। इससे नगर के आधे हिस्से की आपूर्ति लगभग एक घंटे तक ठप रही। पिथौरागढ़ नगरपालिका की रामलीला में रावण और मेघनाद के पुतले पुरानी बाजार चौक पर बनाए जाते हैं।
शुक्रवार को पुतला दहन से पहले नया बाजार होते हुए इन पुतलों को स्टेशन की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान शिशु मंदिर के पास मेघनाद का पुतला बिजली की तारों से टकरा गया। लाइनों के आपस में टकराने से बिजली गुल हो गई। सूचना के बाद पावर बंद कर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने पुतले को तारों से अलग किया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक आधे क्षेत्र की बिजली गुल रही।