फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण समेत चार पदक जीते

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण समेत चार पदक जीते

Fri, 19 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण समेत चार पदक जीते
पिथौरागढ़। 14 से 19 अक्तूबर तक श्रीलंका के कैंडी में हुई 8वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत चार पदक जीते हैं।
विज्ञापन


टीम मैनेजर भगवान सिंह ने बताया कि अंकुश धामी ने सिंगापुर के खिलाड़ी को हराकर देश को स्वर्ण पदक दिलाया। प्रशांत शर्मा, मयंक शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। मोहित कापड़ी ने देश को रजत पदक दिलाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में श्रीलंका, भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड, ईरान, पाकिस्तान, सिंगापुर, मलयेशिया के 2500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले से 6 खिलाड़ी ब्रेकिंग आर्ट एकोडमी के नेतृत्व में श्रीलंका गए थे।
विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। भाजपा नेता भूपेश पंत, विधायक प्रतिनिधि कृपाल वल्दिया ने बताया कि पिथौरागढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। महेश बसेड़ा, ललित शौर्य, पवन खड़ायत, पुष्पेश जोशी, आनंद चुफाल, ललित पंत, आयुष पंत ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed