फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जोशी ने की बच्चों की सेवा तो कश्यप ने चित्रकला को दिलाई पहचान

जोशी ने की बच्चों की सेवा तो कश्यप ने चित्रकला को दिलाई पहचान

Sat, 01 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जोशी ने की बच्चों की सेवा तो कश्यप ने चित्रकला को दिलाई पहचान
पिथौरागढ़/नाचनी। जिले के दो शिक्षकों का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शिक्षकों में खुशी है। प्रारंभिक से जूनियर हाईस्कूल नैनीपातल के गिरीश चंद्र जोशी और माध्यमिक से राइंका बांसबगड़ में कला शिक्षक डॉ. राजीव कश्यप को यह पुरस्कार पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल की ओर से प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


गिरीश चंद्र जोशी ने 2005 से अब तक करीब 300 स्कूलों में 10 हजार से अधिक गरीब तबके के बच्चों को अपने खर्चे से ड्रेस, बैग, ट्रेकसूट और स्टेशनरी सामग्री मुहैया कराई है। साथ ही अपने खर्चे पर उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट कक्षाओं का संचालन कराया। उन्होंने ज्योतिष विज्ञान पर 10 किताबें लिखी है। वाणी और अल्फा प्रकाशन से उनकी किताबों का प्रकाशन हुआ है। साथ ही प्रारंभिक शिक्षा की दशा और दिशा पर भी उन्होंने किताब लिखी है। जोशी अभिभावकों और ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति अलख भी जगा रहे हैं।
विज्ञापन


जंगलों को आग से बचाने के लिए भी उन्होंने कई अभियान चलाए। उधर, मुनस्यारी विकास खंड के राइंका बांसबगड़ में कला शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे राजीव कश्यप ने महज छह वर्षों के सेवाकाल में 98 छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार दिला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यों में भी उनकी बढ़चढ़ कर सहभागिता रहती है। कश्यप सबसे कम उम्र और सबसे कम सेवाकाल में इस अवार्ड से सम्मानित होंगे। दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed