फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बदहाल संचार पर भड़के क्षेत्रवासी

बदहाल संचार पर भड़के क्षेत्रवासी

Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बदहाल संचार पर भड़के क्षेत्रवासी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा चार दिन से ठप पड़ी है। संचार सेवा की बदहाली पर क्षेत्रवासी भड़क उठे। उन्होंने दूरसंचार कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया और सेवा जल्द बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार को संचार सेवा की बदहाली से नाराज क्षेत्रवासी बाजार में एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीमांत में पिछले चार दिन से संचार सेेवा काम नहीं कर रही। सैकड़ों मोबाइल शोपीस बने हैं। इससे क्षेत्रवासियों का शेष दुनिया से संचार संपर्क बाधित हो गया है। उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल में नेटवर्क तो है, लेकिन बात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


बीएसएनएल पर निर्भर उपभोक्ता रसोई गैस की बुकिंग तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने तकनीकी गड़बड़ियों का ठीकरा दूरसंचार कंपनी के अधिकारियों पर फोड़ा। कहा कि बार-बार समस्या बताने के बाद भी दूरसंचार कंपनी ने अभी तक सुध नहीं ली है। उन्होंने जल्द से जल्द सेवा बहाल करने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान महेश शर्मा, नवीन भट्ट, हितेश भट्ट, गौरव वर्मा, गणेश नाथ, केसर सिंह, मदन कलखुड़िया, डिगर देव, भुवन पंगरिया, जगदीश भट्ट, संजीव जोशी, भावना डिक्टिया, जगदीश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed