{"_id":"5abe75e94f1c1bb6618b49e2","slug":"91522431465-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर पानी की व्यवस्था करा दो साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर पानी की व्यवस्था करा दो साहब
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति के सदस्य किशन चंद ने उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया। उन्होंने पिथौरागढ़ के रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के साथ ही शौचालय की समस्या को उठाया है। कहा है कि बस स्टेशन पर रोज सैकड़ों यात्री आते हैं, जिन्हें पीने के लिए पानी तक परिवहन विभाग उपलब्ध नहीं कराता है।
बस स्टेशन पर बने शौचालय की सफाई न होने से वह उपयोग लायक नहीं रह गए हैं। महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने पानी की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही स्टेशन पर पुरुष और महिला शौचालय बनाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक आदि को भेजी है।