फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महाकाली मे लखनपुर पर बना अस्थाई पुल तोड़ा

महाकाली मे लखनपुर पर बना अस्थाई पुल तोड़ा

Wed, 28 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
महाकाली मे लखनपुर पर बना अस्थाई पुल तोड़ा
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित लखनपुर में महाकाली नदी पर बनाए गए अस्थायी पुल को नेपाल निवासियों ने तोड़ दिया है। इससे व्यास घाटी के कुछ लोग नेपाल में ही फंस गए हैं और सीमा पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। घाटी के लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए भारत सरकार से जल्द पैदल पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नजंग और लखनपुर के बीच तख्ते बल्लियों से बने इस अस्थायी पुल से भारत और नेपाल के लोेग रोजाना आवाजाही करते हैं। नेपाली नागरिक नमक, चीनी के लिए भारत आते हैं, जबकि व्यास घाटी के लोग भी अपनी जरूरतों के लिए नेपाल जाते हैं। बुधवार दोपहर कुुछ नेपाल निवासियों ने इस अस्थायी पुल को तोड़ दिया। उन्होंने एसएसबी के नेपाल की ओर से पुल निर्माण को रोकने के बाद यह कदम उठाया। दरअसल, बुधवार सुबह नेपाल के कुछ नागरिक नदी पर दुम्लिंग क्षेत्र के लिए अस्थायी पुल बना रहे थे।
विज्ञापन


एसएसबी के जवानों ने अस्थायी पुल बना रहे नेपाल के नागरिकों को वहां से खदेड़ दिया। इससे गुस्साए दुम्लिंग के निवासियों ने भारत की ओर से बनाए गए अस्थायी पुल को तोड़ दिया। पुल टूटने के साथ ही व्यास घाटी का नेपाल से संपर्क भंग हो गया। रिश्तेदारी और जरूरी सामान लेने नेपाल गए व्यास घाटी के कुछ लोग दूसरी ओर फंस गए हैं। रं यूथ फोरम धारचूला के अध्यक्ष पूरन ग्वाल एवं महासचिव राजू सिंह का कहना है कि कुछ लोग भारत-नेपाल के संबंधों को खराब करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्रवासियों ने भारत सरकार से जल्द पैदल पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजंग और लखनपुर में पुल निर्माण का मामला अटका
सीमा पर भारत और नेपाल के बीच नजंग और लखनपुर में दो पैदल पुल प्रस्तावित हैं। नेपाल की ओर से भी लंबे समय से दुम्लिंग पुुल निर्माण की अनुमति मांगी जा रही है। पिछले दिनों पिथौरागढ़ में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक में नजंग और लखनपुर पैदल पुल निर्माण पर सहमति बनी थी। हालांकि, अब तक पुल निर्माण को लेकर नेपाल के रुक से रास्ता साफ नहीं हुआ है। नेपाल को दुम्लिंग मेें पुल निर्माण की अनुमति भी नहीं मिल पाई है। इसके चलते नजंग और लखनपुर पुल निर्माण में गतिरोध पैदा हो गया है। अस्थायी पुल तोड़ने की घटना को पुल निर्माण से जुड़े विवादों की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed