फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डेढ़ माह से मनरेगा लोकपाल का पद खाली

डेढ़ माह से मनरेगा लोकपाल का पद खाली

Sat, 10 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह से मनरेगा लोकपाल का पद खाली
पिथौरागढ़। जिले में एक माह से मनरेगा लोकपाल का पद खाली है। इसके चलते मनरेगा योजना से जुड़ी कई शिकायतों की जांच अटक गई है। पद खाली होने से योजना की निगरानी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की निगरानी के लिए जिला स्तर पर लोकपाल का पद सृजित किया गया है। लोकपाल का काम योजना के कामकाज की निगरानी करना है। इसके साथ ही लोकपाल योजना से जुड़ी शिकायतों की जांच भी की जाती है। पिथौरागढ़ में मनरेगा लोकपाल का पद डेढ़ माह से खाली चल रहा है।
विज्ञापन


निवर्तमान लोकपाल प्रफुल्ल पंत सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लोकपाल का पद खाली रहने से योजनाओं की निगरानी के साथ ही कामकाज से जुड़ी कई शिकायतों की जांच भी अटक गई है। इनमें जिले के आठों विकास खंड की कई प्रारंभिक शिकायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल ही पकड़ा था मनरेगा घोटाला
पिछले साल ही जिले में मनरेगा का घोटाला पकड़ा गया था। इसमें दो वीडीओ, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पति से लेकर रोजगार सेवक, जेई, मिनी बैंक सचिव, सहकारिता प्रशासक तक शामिल थे। आरोपियों ने फर्जी जॉब कार्ड बनाकर सरकार को आठ लाख से अधिक रकम का चूना लगाया था। लोकपाल की जांच में इसका खुलासा हुआ था।

लोकपाल के सेवानिवृत्त होने के बाद पद खाली चल रहा है। शासन को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है। -गोपाल गिरी, डीडीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed