फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्रशासन की सजगता से बाल विवाह होने से बचा

प्रशासन की सजगता से बाल विवाह होने से बचा

Sat, 10 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन की सजगता से बाल विवाह होने से बचा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। प्रशासन की सजगता से बाल विवाह होने से बच गया। प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर दूल्हे पक्ष से जानकारी हासिल की। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बालिग होने तक विवाह नहीं करने का शपथ पत्र भरवाया।
विज्ञापन


प्रशासन को खेतार कन्याल के एक नाबालिग लड़के का विवाह 11 मार्च को कानीधूरा की नाबालिग लड़की से होने की जानकारी मिली। तहसीलदार इंद्र बहादुर मल्ल के नेतृत्व में खेतार कन्याल पहुंची टीम दूल्हे के परिजनों को थाने ले आई। लड़की पक्ष के लोगों को भी थाने बुलाया गया। जानकारी हासिल करने पर लड़के की आयु 17 साल और लड़की की 16 साल निकली। इस पर तहसीलदार ने दोनों पक्षों से कहा कि नाबालिगों का विवाह करना दंडनीय अपराध है, वह लोग नाबालिगों की शादी नहीं करा सकते।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने जानकारी के अभाव में विवाह तय करने की बात कही। इस पर तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों पक्षों से लड़का, लड़की के बालिग होने के बाद ही विवाह कराने का शपथ पत्र लिया गया। लड़का, लड़की इंटरमीडिएट में पढ़ते हैं। तहसीलदार ने कहा कि यदि दोनों पक्षों ने 18 साल की उम्र पूरी होने से पहले विवाह किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक मोहन सिंह बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed