फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल के रास्ते होगी मानसरोवर यात्रा

नेपाल के रास्ते होगी मानसरोवर यात्रा

Mon, 05 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के रास्ते होगी मानसरोवर यात्रा
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के रास्ते होगी मानसरोवर यात्रा
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर महाकाली नदी पर दो पैदल पुल बनेंगे
दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक में पुल निर्माण की सहमति बनी
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़।
इस बार मानसरोवर यात्रा भारत-चीन के साथ ही तीसरे देश नेपाल होकर भी गुजरेगी। इसके लिए भारत-नेपाल सीमा की सरहद महाकाली नदी पर दो पैदल पुल बनाए जाएंगे। पुल बनने के बाद यात्रा मार्ग की दूरी 400 मीटर बढ़ जाएगी। पुल निर्माण की डेडलाइन 15 अप्रैल रखी गई है।
सोमवार को पिथौरागढ़ मुख्यालय में भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में पुल निर्माण पर सहमति बन गई। तय हुआ कि लखनपुर से नजंग के बीच आवाजाही की जरूरतों को देखते हुए भारत दो पैदल पुल बनाएगा। लखनपुर पैदल पुल की अनुमानित लंबाई 400 मीटर जबकि नजंग पुल की लंबाई 50 मीटर होगी। इस तरह यात्री लखनपुर पैदल पुल होते हुए नेपाल सीमा में दाखिल होंगे। इसके बाद नजंग पर बने दूसरे पुल से वापस भारत सीमा में प्रवेश करेंगे। इस बार सिरखा और बूंदी के बीच गाला पड़ाव नहीं होगा। लखनपुर-नजंग के बीच सीमा के दूसरी ओर नेपाल 400 मीटर लंबा मार्ग भी बनाएगा। इसी मार्ग के जरिये यात्री लखनपुर से नजंग पहुंचेंगे। भारत-चीन सीमा पर तवाघाट से लिपुलेख तक सड़क बना रहा है। धारचूला में लखनपुर से नजंग के बीच चल रहे निर्माण कार्य की गति को देखते हुए समय से निर्माण पूरा होना मुश्किल है। इन हालातों में जरूरत पड़ने पर इसी पैदल पुल से होते हुए कैलास यात्रियों को ले जाया जाएगा। पैदल पुल बनने के बाद लखनपुर से नजंग की दूरी चार सौ मीटर बढ़कर दो किमी हो जाएगी। इस दौरान पिथौरागढ़ डीएम सी रविशंकर, एसपी अजय जोशी, नेपाल के दार्चूला जिले के प्रमुख जिल्ला अधिकारी जनार्दन गौतम, आयोजना प्रमुख सुशील चंद्र, प्रमुख संरक्षण अधिकृत भूमिराज उपाध्याय समेत एसएसबी, आईटीबीपी, सैन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन

इनसेट
प्रवासी सात गांवों को भी होगा फायदा
भारत-नेपाल के बीच दो पैदल पुल बनने से दोनों देशों के प्रवासी सात गांवों को फायदा होगा। भारतीय गांवों में गुंजी, गर्ब्यांग, नपलचू, नाभी, बूंदी शामिल हैं, जबकि नेपाल के सिनकर, छांगरु गांव शामिल हैं। इन गांवों के बाशिंदे गर्मी शुरू होने के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों से लौटते हैं। अप्रैल में उच्च हिमालयी क्षेत्र से लौटने वाले प्रवासियों की आवागमन भी शुरू हो जाएगा। पैदल पुल बनने के बाद प्रवासियों की राह आसान होगी। प्रवासियों को महाकाली नदी को टायर ट्यूब के जरिये तैर कर पार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 05 पीटीएच 09 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed