फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   समीर, ध्रुव, पवन, निशांत जीते

समीर, ध्रुव, पवन, निशांत जीते

Sat, 10 Feb 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
समीर, ध्रुव, पवन, निशांत जीते
पिथौरागढ़। खेल विभाग की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। अंडर-11 वर्ष के 18 किलो भारवर्ग में विण के समीर चंद ने जीत दर्ज की। रई के पीयूष कापड़ी उप विजेता रहे।
विज्ञापन


अंडर-21 भारवर्ग में डीडीहाट के ध्रुव चौहान ने स्टेडियम के आरव पोखरिया को हराया। 23 किग्रा भारवर्ग में विण के पवन लुंठी ने स्टेडियम के अभिनव पांडे को हराया। 25 किग्रा भारवर्ग में डीडीहाट के निशांत बिष्ट ने धारचूला के राहुल बनग्याल, 27 किलो भारवर्ग में विण के निहाल देवली ने स्टेडियम के निशांत बुड़ाथोकी, 29 किलो भारवर्ग में विण के हितेश देवली ने स्टेडियम के मयंक धामी, 32 किलो भारवर्ग में डीडीहाट के जय सिंह ने स्टेडियम के रितेश कुमार, प्लस 32 में स्टेडियम के रितेश कुमार ने धारचूला के मुकेश सिंह, 15 किमी भारवर्ग बालिका में विण की लवली मेहता ने मूनाकोट की कनिष्का, 20 किलो भारवर्ग में डीडीहाट की अंजलि मेहता ने विण की नेहा बिष्ट, 22 किलो भारवर्ग में विण की विद्या मेहता ने मूनाकोट की मुस्कान, 24 किलो भारवर्ग में डीडीहाट की दिया कार्की ने रई की दिया कापड़ी, 26 भारवर्ग में डीडीहाट की हिमानी कार्की ने विण की संस्कृति पुनेड़ा, 29 भारवर्ग में डीडीहाट की प्रियांशी बिष्ट ने रई की समीक्षा बिष्ट, प्लस 29 में स्टेडियम की सर्वनिष्ठा उप्रेती ने विण की काजल खिमवाल को पराजित किया।
विज्ञापन


अंडर-14 में स्टेडियम के दर्शन पार्की, आयुष कुमार, लोकाक्ष पांडे, निशांत वर्मा, धारचूला के हिमांशु धामी, हरगोविंद धामी, आदित्य कार्की, अर्जुन सीपाल, विण के नितेश बिष्ट ने अपने-अपने भारवर्ग के मुकाबले जीते। अंडर-14 बालिका में स्टेडियम की मनीषा धामी, सिमरन कोहली, हर्षिता रावत, योगिता मुखिया, विण की मानसी बिष्ट, प्रीति धारियाल, स्वास्तिका चंद, धारचूला की हिमांशी रोकाया ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 में धारचूला के यशवंत, सुरेश, लोकेंद्र, स्टेडियम के सुहेल सलमानी, विण के कमल मेहरा, मूनाकोट के हर्षित पंत, डीडीहाट के राजेंद्र कुमार, गंगोलीहाट के पवन ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में मूनाकोट की नैना शर्मा, स्टेडियम की विद्या फर्स्वाण, रजनी भट्ट, विण की अपूर्वा, सीमा पुनेड़ा ने जीत हासिल की। विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख कुंदन सिंह टोलिया ने पुरस्कार बांटे। समापन समारोह में प्रख्यात पर्वतारोही रीना कौशल धर्मशक्तू भी मौजूद थीं। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed