{"_id":"5a7dd8f74f1c1b92268b92d7","slug":"91518196983-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री 19 को वसंतोत्सव का उद्घाटन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री 19 को वसंतोत्सव का उद्घाटन करेंगे
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 19 फरवरी को सुबह 11 बजे वसंतोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन सुबह 11 हजार स्कूली बच्चे स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में वंदेमातरम का गायन करेंगे। इससे पहले 15 फरवरी को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और नशाबंदी का संदेश लेकर एक दल जिले के विभिन्न स्थानों को रवाना होगा। यह दल 18 फरवरी को जिला मुख्यालय लौटेगा। 14 फरवरी को समरसता का संदेश लेकर साइकिल अभियान दल पूरे जिले के भ्रमण पर निकलेगा। यह दल 19 फरवरी की सुबह जिला मुख्यालय वापस आएगा।
वसंतोत्सव समिति की बैठक शुक्रवार को संयोजक राकेश देवलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि वसंतोत्सव के दौरान मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। 19 फरवरी की सुबह उद्घाटन, विभिन्न देव डोलियों का आगमन, रामकथा के कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान, देवसिंह मैदान, स्पोर्ट्स स्टेडियम रहेगा। वसंतोत्सव के लिए यहां जोरदार तैयारी चल रही है। बैठक में हेमराज बिष्ट, जनार्दन उप्रेती, गोविंद सिंह बिष्ट, दान सिंह वल्दिया, ललित शौर्य, ईश्वरी दत्त जोशी, ललित पंत आदि उपस्थित थे। वसंतोत्सव 24 फरवरी तक चलेगा।