{"_id":"5a5e322d4f1c1b7d268b4c4c","slug":"91516122669-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़, किरौली, मलयनाथ क्लब ने जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़, किरौली, मलयनाथ क्लब ने जीत दर्ज की
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। यहां चल रही क्रिकेट प्रतियोगिताओं में पिथौरागढ़ क्रिकेट क्लब, किरौली क्रिकेट क्लब और मलयनाथ यूथ क्लब की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
जीआईसी मैदान में चल रही डीडीहाट चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पिथौरागढ़ और किरौली के बीच हुआ। पिथौरागढ़ की टीम ने 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। इसमें नीरज सौन ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 75 रनों का योगदान दिया। जवाब में किरौली की टीम 15 ओवरों में 120 रन ही बना सकी। मुकाबला 31 रनों से पिथौरागढ़ की टीम ने जीत लिया।
दूसरे लीग मुकाबले में किरौली की टीम ने ननपापू की टीम को 26 रनों से हराया। वहीं, रामलीला मैदान में चल रही स्व. विमल जंगपागी प्राइज मनी क्रिकेट प्रतियोगिता में मलयनाथ यूथ क्लब की टीम ने जीएम क्लब को 56 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। निर्णायक की भूमिका में धर्मेंद्र टोलिया, गजेंद्र मर्तोलिया थे। स्कोरर शेखर सिंह थे और आंखों देखा हाल संजय चौहान ने सुनाया।