फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जनता दरबार में आए 40 आवेदन

जनता दरबार में आए 40 आवेदन

Mon, 15 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में आए 40 आवेदन

विज्ञापन
पिथौरागढ़।
इस सोमवार के जनता दरबार में 40 आवेदन मिले। डीएम सी रविशंकर ने अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण कर लंबित मामलों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। भाटकोट की गंगा देवी ने जमीन फ्रीहोल्ड कराने का मामला जनता दरबार में उठाया।


कृष्णापुरी मोहल्ला निवासी रोहित कुमार ने मोहल्ले में पेयजल समस्या का मामला उठाया। नैनीसैनी निवासी ललित महर ने पेड़ काटने की अनुमति देने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। खेतीगाड़ा गंगोलीहाट निवासी चंदन राम ने व्याधि निधि से पुत्री के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। सुवाकोट नाघर निवासी राम सिंह ने सड़क में कटी जमीन का मुआवजा न दिए जाने का मामला उठाया। बेड़ीनाग के इंद्र लाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने की मांग की। पनकोली की प्रधान मीना कापड़ी, सरपंच देवी दत्त कापड़ी ने हॉटमिक्स प्लांट के कारण प्रदूषण फैलने का मामला उठाया। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने देवलथल तहसील में प्रमाण पत्र न बनने का मामला उठाया।
विज्ञापन


सेलपानी के इंद्र सिंह ने सड़क कटिंग का मलबा खेतों में डालने का मामला उठाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने सिंघाली, भागीचौरा में एटीएम सुविधा देने का मामला उठाया। भंडारी ने भड़गांव-अटलगांव मोटर मार्ग निर्माण से मकानों को खतरा होने, आंगनबाड़ी केंद्रों में नियुक्ति करने का मामला भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed