{"_id":"5a47d1564f1c1b1f168b6183","slug":"91514656086-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी की नदी से लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी की नदी से लाश मिली
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी/अस्कोट (पिथौरागढ़)। तीन दिन से लापता किशोरी की लाश यहां घिंघरानी के पास महाकाली नदी से मिली है। किशोरी नदी से पानी भरने गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जौलजीबी के पुराना बाजार निवासी असूबे अहमद की पुत्री अरीबा (15) 28 दिसंबर को नदी से पानी भरने के लिए गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसकी चप्पल नदी किनारे मिली थी। परिजनों ने अरीबा की कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। शनिवार को उसकी लाश घिंघरानी नामक स्थान पर महाकाली नदी से बरामद हुई।
सूचना पर पहुंची अस्कोट पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। किशोरी के पैर फिसलने के कारण नदी में गिरने की आशंका पुलिस जता रही है।