{"_id":"5a3013a14f1c1bc9678c1682","slug":"91513100193-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक भी विकास प्राधिकरण के विरोध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक भी विकास प्राधिकरण के विरोध में
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति ने भी पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण का विरोध किया है। समिति ने तय किया है कि इस मुद्दे पर आम जनता की ओर से किए जा रहे आंदोलन में पूर्व सैनिकों को भी शामिल होना चाहिए। समिति का संरक्षक मंडल जल्दी ही इस मसले पर बैठक करेगा।
पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि प्राधिकरण का गठन किसी भी दशा में उचित नहीं है। इसी कारण सभी संगठन इसके विरोध में आगे आ रहे हैं। अब पूर्व सैनिक इस मुद्दे पर आगे आने की तैयारी में हैं। पूर्व सैनिक चंचल सिंह भंडारी, राम सिंह बिष्ट, महेंद्र वल्दिया, भूपाल सिंह वल्दिया आदि ने कहा कि पूर्व सैनिकों को जनता के साथ जाना चाहिए।
बैठक में तय किया गया कि 16 दिसंबर को विजय दिवस धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया। बैठक में गोविंद सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी विनोद बिष्ट, देव सिंह भाटिया, राजेंद्र भाटिया, लक्ष्मण मेहता, होशियार सिंह आदि उपस्थित थे।