फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारहमासी सड़क निर्माण में नियमों का पालन हो

बारहमासी सड़क निर्माण में नियमों का पालन हो

Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण में नियमों का पालन हो
पिथौरागढ़। घाट से पिथौरागढ़ तक निर्माणाधीन बारहमासी सड़क का काम नियमों के अनुसार करने की मांग को लेकर भाजयुमो ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क निर्माण का विरोध नहीं किया जा रहा है, लेकिन नियमों के अनुसार काम होना चाहिए।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क निर्माण के काम में लगे ठेकेदार जहां मर्जी वहां खुदाई कर रहे हैं। सड़क पर यातायात बंद करने का समय एक होना चाहिए, ताकि यात्री उसी हिसाब से अपनी यात्रा शुरू कर सकें। मलबे को निर्धारित स्थानों पर ही डाला जाए। सड़क पर पानी का लगातार छिड़काव किया जाए। यदि एक स्थान पर सड़क से मलबा हटता है तो दूसरे स्थान पर भी उसी समय मलबा हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह की अनियमितता से यात्रियों, मरीजों तथा आवश्यक काम से जाने वालों को परेशानी हो रही है। एडीएम ने कहा कि एनएच के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने सख्त आदेश दिए हैं। भविष्य में सड़क निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होगी। ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो नगर अध्यक्ष महेंद्र देउपा, महामंत्री योगेश जोशी, शुभम सौन, पंकज सौन, मदन जोशी, राजू वर्मा, जितेंद्र बेलाल, मितेश बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed