फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीराकोट जाने वाली सड़क की दशा खराब

सीराकोट जाने वाली सड़क की दशा खराब

Fri, 01 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
सीराकोट जाने वाली सड़क की दशा खराब
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैकुंठधाम और सीराकोट मंदिर जाने वाली सड़क की दशा बेहद खराब है। यह सड़क पिछले दिनों आई आपदा के समय कई जगह टूट गई थी। अब तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। नतीजतन सीराकोट मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और बैकुंठधाम जाने वाले पर्यटकों को भारी कठिनाई हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को पत्र लिखकर सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


सीराकोट मंदिर कमेटी और बैकुंठधाम ट्रस्ट की ओर से डीएम को भेजे पत्र में कहा गया कि बरसात के मौसम में आई आपदा से सीराकोट को जाने वाली सड़क कई स्थानों पर टूट गई थी। सड़क को दो स्थानों पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। लोनिवि ने सड़क को यातायात के लिए खोल तो दिया, लेकिन अभी भी यह सड़क कई स्थानों पर खतरनाक बनी हुई है। लोगों का कहना है कि खतरनाक सड़क पर वाहन चलाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीडी जोशी ने बताया कि इस सड़क को सही करने के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर सड़क को सही कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए अब तक पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed