{"_id":"5a15bb374f1c1bb6678bd5a1","slug":"91511373623-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूनाकोट और डीडीहाट ए में होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूनाकोट और डीडीहाट ए में होगा फाइनल मुकाबला
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल निदेशालय के सौजन्य और जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में मूनाकोट ने डीडीहाट बी को 25-17, 25-23 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में डीडीहाट ए ने धारचूला को 25-10, 21-25, 15-08 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुख्य अतिथि पूर्व बाक्सिंग खिलाड़ी जनार्दन वल्दिया, प्रकाश जंग थापा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। प्रतियोगिता में उप क्रीड़ाधिकारी कृष्ण सिंह महर, चक्र बहादुर पाल, शमशेर सिंह सौन, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, बलवंत सिंह रावल, मनोज कुमार पुनेठा आदि मौजूद थे।