{"_id":"59ef749a4f1c1b76678b72a9","slug":"91508865178-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलुवाकोट महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलुवाकोट महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बलुवाकोट महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी और एमए को संस्थागत करने की मांग को लेकर छात्रों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह को ज्ञापन भेजा। एनएसयूआई के जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में छात्रों ने शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करने और इसी सत्र से एमए की कक्षाएं संचालित करने की मांग की है।
छात्रों ने कहा है कि बलुवाकोट महाविद्यालय को स्थापित हुए 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक एमए की कक्षाओं का संचालन नहीं किया गया है। महाविद्यालय में बीए, बीएससी पाठ्यक्रमों के लिए अध्यापकों की कमी है। कहा कि रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान जैसे जटिल विषयों पर शिक्षकों के न होने से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
ज्ञापन देने वालों में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष जुबेर अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय बोनाल, मुनस्यारी ब्लॉक के एनएसयूआई अध्यक्ष विक्रम दानू आदि शामिल थे।