फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं

जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं

Mon, 16 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सोमवार के जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। शासन के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है।

जिला कार्यालय सभागार में लगे जनता दरबार में क्वीटी निवासी ललित मोहन ने शहीद केवलानंद मोटर मार्ग के निर्माण से आवासीय भवन को खतरा होने का मामला उठाया। होकरा के लोगों ने नामिक सड़क के कारण मकानों को खतरा होने का मामला उठाया। बस्तड़ी के आपदा प्रभावित पुष्कर दत्त भट्ट ने आवास उपलब्ध कराने की मांग जिलाधिकारी के सामने उठाई। छात्रा नेहा राणा ने पिथौरागढ़ महाविद्यालय में संग्रहालय बनाने, न्यू बजेटी के गोविंद सिंह ने पानी की समस्या का मामला उठाया। खुमती की ग्राम प्रधान विमला देवी ने आपदा से हुई क्षति का मुआवजा देने का मामला उठाया। धनौली बेड़ीनाग के लोगों ने बेड़ीनाग नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 का नाम लक्ष्मी नगर रखे जाने पर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन


गोविंद सिंह, सुशील कुमार, विक्रम सिंह, श्यामू राम ने होमगार्ड की ड्यूटी का भत्ता न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से की। बड़ौली गांव में वाहन से रसोई गैस की आपूर्ति करने और गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अब तक लगे जनता दरबार की लंबित 44 शिकायतों की समीक्षा करते हुए समस्याओं का निस्तारण न करने वाले विभागों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जनता दरबार से पहले जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ शासनादेशों की समीक्षा की। कहा कि शासनादेशों के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करनी होगी। जो भी अधिकारी समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16 पीटीएच 17 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed