{"_id":"59d51d434f1c1bec538b5b97","slug":"91507138883-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। यहां के व्यापारी रणवीर सिंह सत्याल (टीटू) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नाचनी थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई प्रताप सिंह सत्याल ने रणवीर के साथ गए सभी 11 लोगों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी सुनील बिष्ट ने बताया कि मृतक के साथ गए सभी लोगों के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिर्फ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। रणवीर सिंह सत्याल का शव एक अक्तूबर को नाचनी के निकट पास नौलड़ा में खाई से बरामद हुआ था। रणवीर अपने कुछ दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। परिजनों ने घटना के दिन ही हत्या की आशंका जताई थी।