{"_id":"5957da234f1c1bec5b8b4633","slug":"91498929699-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी और डीडीहाट की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी और डीडीहाट की टीम फाइनल में
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में मुनस्यारी और डीडीहाट की टीम ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
जीआईसी मैदान में खेली जा रही फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष कवींद्र साही थे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुनस्यारी की बी टीम और जेएमएस के बीच हुआ। मुनस्यारी बी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जेएमएस को गोल करने का कोई भी मौका नहीं दिया। मुनस्यारी बी के भूपेंद्र और हरीश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दूसरे हाफ में दो गोल कर मुकाबला 2-0 से जीत लिया।
दूसरा सेमीफाइनल मुनस्यारी ए टीम और डीडीहाट के बीच खेला गया। बेहद कांटे के मुकाबले में दोनों टीमों ने मैच समाप्ति तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई। पेनाल्टी शूट में आए निर्णय में डीडीहाट ने मुनस्यारी ए को 6-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक दीपक टोलिया, धर्मेंद्र टोलिया, लाइनमैन भूपेंद्र पंवार, समी जंगपांगी थे।