{"_id":"69039ff9dc6f36eb430c29a3","slug":"904-quintals-of-seeds-distributed-for-rabi-sowing-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-134199-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रबी की बुआई के लिए 904 क्विंटल बीज बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रबी की बुआई के लिए 904 क्विंटल बीज बांटा
Thu, 30 Oct 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। रबी की बुआई शुरू हो गई है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत बीज बांटना शुरू कर दिया है। एक हजार किसानों को 904 क्विंटल बीजों का वितरण किया गया है। इसमें गेहूं, राई, मसूर और मटर के बीज शामिल हैं। 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया है।
कृषि विभाग के मुताबिक, एक हजार किसानों को 815 क्विंटल गेहूं, 80 क्विंटल मसूर, सात क्विंटल मटर, दो क्विंटल राई के बीज का वितरित किया गया। विभाग का उद्देश्य काश्तकारों को उचित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराना है। बाजार में जैविक बीज और उत्पादों की काफी मांग है। जैविक बीजों से तैयार फसल का किसानों को अच्छा दाम मिलेगा और इनकी आय बढ़ेगी।
--
रबी की फसलों के बीजों का प्रति क्विंटल का मूल्य
फसल प्रति क्विंटल मूल्य
गेहूं 4795
मसूर 11655
मटर 7416
राई 11973
कोट
जिले में किसानों को बीजों का वितरण किया जा चुका है। विभाग को और बीज उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसकी किसान मांग भी कर रहे हैं। - अमरेंद्र चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़