{"_id":"5c2ba065bdec2256f972bc1a","slug":"81546362981-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी शहर में पसरा है कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी शहर में पसरा है कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। साल के पहले दिन भी पिथौरागढ़ में लोगों को जगह-जगह बिखरे कूड़े की गंदगी से जूझना पड़ा। ग्रामीणों से समझौते के बाद आठवें दिन सोमवार से शहर से कूड़ा उठना शुरू हुआ, लेकिन अब भी शहर के कई हिस्सों में गंदगी पसरी है।
नगरपालिका ने सोमवार और मंगलवार को शहर के कई हिस्सों से कूड़ा उठाया। पालिका प्रशासन ने दो दिन में व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कही थी, लेकिन मंगलवार शाम तक भी शहर के कई इलाकों में सड़क पर कूड़ा पड़ा रहा। सिल्थाम के पास बैंक रोड, अपटेक तिराहा समेत कई इलाकों में कूड़ा पड़ा था। जीजीआईसी के पास स्थित कूड़ादान भरा पड़ा था, सड़क पर कूड़ा बिखरा था।
कूड़े के ढेरों में जानवर चारा ढूंढ रहे थे। दुर्गंध से इन इलाकों में चलना दूभर हो गया है। नैनीपातल में कूड़ा निस्तारण का ग्रामीणों ने विरोध किया था। इस कारण नगर के कूड़े के निस्तारण की समस्या पैदा हो गई थी। रविवार को पालिका और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। अन्यत्र कूड़ा स्थल चयनित करने के आश्वासन पर कुछ दिनों के लिए नैनीपातल में कूड़ा डालने देने पर ग्रामीण सहमत हुए। पालिका का कहना है कि नया कूड़ा स्थल ढूंढा जा रहा है।