{"_id":"5ba7c821867a557f5742e2cb","slug":"81537722401-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की मौत के मामले की महिला आयोग से शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी की मौत के मामले की महिला आयोग से शिकायत की
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चमाली निवासी मोहन सिंह पुत्र किशन सिंह ने ससुरालियों पर भाई की पुत्री को मारने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजा है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि उनके भाई अर्जुन सिंह की पुत्री गीता देवी का विवाह 21 नवंबर 2015 को हुआ था। 9 सितंबर 2018 को गीता की मौत होने की सूचना मिली। वह लोग उसकी ससुराल डुंगरा गांव पहुंचे तो राजस्व पुलिस की टीम कार्रवाई में लगी थी। मृतका को घर के अंदर बल्ली से लटका पाया गया था। उसके पैर फर्श से मात्र दो इंच ऊपर थे, उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई की पुत्री को मारपीट कर फंदे पर लटकाया गया है।
लिखा है कि घटना से एक दिन पहले मृतका की मां परुली देवी उसके ससुराल गई थी। गीता के शरीर पर चोट के निशान थे। गीता ने अपनी मां को ससुरालियों द्वारा मारपीट करने की बात बताई थी। इस मामले में 10 सितंबर को राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।