{"_id":"5b648eb54f1c1b05468b5b2b","slug":"81533316789-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसौली ए ने पौण को 3-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसौली ए ने पौण को 3-1 से हराया
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्व. ठाकुर देव सिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में कुसौली ए ने पौण फुटबाल क्लब को 3-1 से हराया।
देव सिंह मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शमशेर सिंह सौन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबला कुसौली ए की टीम और पौण फुटबाल क्लब के बीच हुआ। मध्यांतर तक कुसौली की टीम दो गोल से आगे रही। कुसौली की ओर से दीपक ने गोल दागे। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों का खेल आक्रामक हो गया। इस बीच पौण ने एक गोल दागा। कुसौली की ओर से भी एक गोल किया गया।
पौण के खिलाड़ी अंत समय तक गोल से जूझते रहे। निर्णायक नवीन खत्री, गोपाल मेहता और यतीश ओझा रहे। मैच का आंखों देखा हाल विनोद रावत और दिनेश कापड़ी ने सुनाया। शनिवार का मैच एफएफसी और डीवाईसी के बीच होगा। इस मौके पर फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र महरा, बहादुर चंद, अनिल महरा, सुरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, जगत राम, भूपेंद्र चौहान, दिनेश जोशी, किरन महर, दिनेश पांडेय, कै. बीडी भट्ट आदि थे।