{"_id":"5b5e01024f1c1bde6d8b52ca","slug":"81532887298-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलीगंगा परियोजना में हुआ 1153 मिलियन यूनिट का रिकार्ड उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलीगंगा परियोजना में हुआ 1153 मिलियन यूनिट का रिकार्ड उत्पादन
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला। एनएचपीसी की धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना में 1153 मिलियन यूनिट बिजली का रिकार्ड उत्पादन हुआ। मानसून काल में सिल्ट के बावजूद चारों टरबाइन चल रहीं हैं। एनएचपीसी के जीएम विक्रम सिंह ने यह जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी वंदना को दी।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने एनएचपीसी की धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया। परियोजना जीएम ने बताया कि वर्ष 2017-18 में परियोजना का लक्ष्य 1135 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का था। इस अवधि में परियोजना में 1153 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ।
एनएचपीसी ने सीएसआर के तहत धारचूला तहसील में विद्यालयों में शौचालय बनाने, छात्रवृत्ति और सीसी मार्ग में 30 लाख रुपये खर्च किए। प्रभारी जिलाधिकारी ने परियोजना की ओर से स्थानीय इलाकों में किए गए जनहित कार्यों की सराहना की। उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिक अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर सिविल मदन मोहन, पीआरओ प्रबंधक रजनीश कुमार, हुकुम सिंह धामी, सोहन लाल, मोनिका सीपाल और सुखवंत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।