{"_id":"5b22a73d4f1c1bf56e8b7fbc","slug":"81528997693-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से उखड़कर बिजली की लाइन में गिरे पेड़ सीमांत की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से उखड़कर बिजली की लाइन में गिरे पेड़ सीमांत की बिजली गुल
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/धारचूला। बुधवार शाम को तेज अंधड़ से ओगला के पास चार पेड़ उखड़कर 33 केवीए की बिजली लाइन पर गिर गए। विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से धारचूला सहित सीमांत के सभी गांव अंधेरे में डूब गए।
बुधवार शाम को ओगला क्षेत्र में तेज अंधड़ चला। अंधड़ से ओगला और अस्कोट के बीच में चार बड़े पेड़ उखड़कर 33केवी की बिजली लाइन पर गिर गए। पेड़ों के गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला समेत नेपाल सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्रवासियों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। गर्मी के सीजन में बिजली गुल रहने से घाटी वाले क्षेत्रों में लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन बिजली नहीं आने से कामकाज प्रभावित हुए। बिजली पर निर्भर व्यापारी वर्ग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दूध व आइसक्रीम बेचने वाले व्यापारी भी परेशान रहे। फोटो स्टेट की सुविधा नहीं होने से दूर दराज गांवों से विकासखंड और तहसील में आए लोगों के कामकाज नहीं हो सके।