{"_id":"5b01b4724f1c1bda408b6c8b","slug":"81526838386-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात में व्यवधान डाल रहे दूरसंचार विभाग के पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात में व्यवधान डाल रहे दूरसंचार विभाग के पोल
Updated Sun, 20 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर दूरसंचार के पोल यातायात में व्यवधान डाल रहे हैं। इन पोलों से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी है। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी विभाग ने अब तक इन पोलों केे हटाने की जहमत नहीं उठाई है।
वर्ष 2015 में शहर की सड़कों को चौड़ा करने के लिए बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। इस बीच प्रशासन ने तय किया था कि यातायात में व्यवधान डाल रहे विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग के पोल हटाए जाएंगे। विद्युत विभाग ने कुछ समय बाद नगर की सड़कों से यातायात अवरोधक पोलों को तो हटा दिया, लेकिन दूरसंचार विभाग ने चार साल बाद भी पोलों को नहीं हटाया है।
इस कारण पोल वाली जगहों पर सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। नतीजतन सड़कों पर बार-बार जाम लग रहा है। एसडीएम एसके पांडेय का कहना है कि दूरसंचार विभाग को पत्र लिखकर इन पोलों को हटाने के निर्देश दिए हैं। जल्द पोल नहीं हटे तो विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।