{"_id":"5af9d1004f1c1be9408b5497","slug":"81526321408-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानत लौटा दिखाई ईमानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानत लौटा दिखाई ईमानदारी
Updated Mon, 14 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस के एक सिपाही और पूर्व सैनिक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्हें अलग-अलग स्थानों पर लावारिस हाल में महिला पर्स और मोबाइल मिले। सिपाही ने महिला को पर्स लौटा दिया है। जबकि पूर्व सैनिक ने मोबाइल मिलने की जानकारी सार्वजनिक की है।
उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल नवीन खोलिया शनिवार को नगर पालिका तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी उन्हें सड़क पर लावारिस हाल में एक महिला पर्स मिला था। इसमें 23 सौ की नकदी, सैमसंग मोबाइल और अहम दस्तावेज थे। उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन पर्स का कोई दावेदार नहीं मिला। सिपाही ने यह पर्स कोतवाली में जमा करा दिया। दस्तावेजों के आधार पर पर्स मालिक की पहचान सुनीता गोस्वामी पत्नी शंकर नाथ निवासी तिलढुकरी के रूप में हुई। इसके बाद पर्स मालिक को कोतवाली बुलाकर अमानत सौंप दी। दूसरी ओर पुलिस लाइन कुमौड़ निवासी पूर्व सैनिक हयात सिंह चौहान को रविवार सुबह साढ़े पांच बजे वरदानी मंदिर परिसर में लावारिस हाल में सैमसंग का एक स्मार्ट फोन मिला। दिन भर इंतजार के बाद भी किसी ने मोबाइल पर संपर्क नहीं साधा। सोमवार को बैटरी खत्म होने से फोन बंद हो गया। पूर्व सैनिक ने अखबार के जरिये फोन मालिक से पहचान की पुष्टि के साथ संपर्क करने की अपील की है।