{"_id":"5aca57584f1c1b051d8b5630","slug":"81523210072-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 को दिल्ली में हुंकार भरेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 को दिल्ली में हुंकार भरेंगे कर्मचारी
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। शिक्षक और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत 15 अप्रैल को वह जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद वह 30 अप्रैल को दिल्ली में हुंकार भरेंगे।
राजकीय इंटर कालेज में रविवार को हुई संगठन की बैठक में शिक्षक और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसके स्थान पर कर्मचारियों को एकमुश्त रकम देने की व्यवस्था की है। इसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। कहा कि पेंशन योजना बंद करने से शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
कर्मचारियों का कहना था कि 40 साल की सेवा के बाद इस तरह की व्यवस्था से कर्मचारियों को बुढ़ापे में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संगठन ने इसके लिए अब आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बनाया है। इसकी शुरूआत 15 अप्रैल से होगी। इस दिन जिला मुख्यालय में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर आगामी 30 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक मेें तय हुआ कि संगठन की मजबूती के लिए शिक्षक और कर्मचारी के बीच संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। बैठकी में ब्लाक अध्यक्ष दीप पंत, हेम पाठक, कवींद्र मोहन, हरीश पंत, भगवत जोशी, नीरज पांडेय, आदेश कुमार, हिमांशु मोहन आदि थे।