{"_id":"5abbd3e54f1c1be4298b468a","slug":"81522258917-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर से सटे जंगल में आग से भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर से सटे जंगल में आग से भारी नुकसान
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मुख्य बाजार और डिग्री कालेज से सटे जंगल में लगी आग से कई हेक्टेयर चीड़ के पेड़ जलकर राख हो गए हैं। युवाओं ने आग को मकानों की ओर बढ़ने से रोका। शाम करीब साढ़े सात बजे जंगल में अचानक आग लग गई। जंगल में लोगों द्वारा फेंके गए कूड़े से आग तेजी से फैल गई।
आग आवासीय मकानों की ओर बढ़ने लगी। छात्र संघ अध्यक्ष भरत डांगी और अन्य युवाओं ने मकानों की तरफ बढ़ रही आग बुझाने में जुट गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। थाने से उप निरीक्षक मोहन जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आग पर काफी हद तक काबू कर लिया गया है।
वन, पुलिस की टीम के साथ ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे थे। रात नौ बजे तक आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई थी। रेंजर का कहना है कि आग से वनस्पति को भारी नुकसान पहुंचा है।