{"_id":"5a9447144f1c1bf07b8b9818","slug":"81519666964-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट लोनिवि ईई को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट लोनिवि ईई को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जनता दरबार में प्रकरणों पर लापरवाही बरतने डीएम सी रविशंकर ने डीडीहाट लोनिवि के ईई को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने लापरवाही पर कई अन्य अधिकारियों के भी पेच कसे। उनसे लंबित प्रकरण सप्ताहभर में निस्तारित करने को कहा।
डीएम ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। इसमें लंबित शिकायती प्रकरणों की समीक्षा की। पाया कि जनवरी, फरवरी में दर्ज 71 समस्याओं का निस्तारण न हो पाया है। इस दौरान लोनिवि अधिकारी सड़क निर्माण से जुड़े प्रकरणों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जारी किए। जनता दरबार में एक फरियादी ने तेंदुए के हमले में मारी गई बकरियों का मुआवजा न मिलने का मामला उठाया। बताया कि वर्ष 2016 में हुई घटना के बाद विभाग ने मुआवजा नहीं दिया है। इस पर डीएम ने वन विभाग के अधिकारी को फटकार लगा जल्द मुआवजा देने को कहा। डीडीहाट के नारायणनगर में आबादी के लिए खतरा बने पेड़ों को जल्द काटने को कहा। जनता दरबार के बीच 50 से अधिक समस्याएं दर्ज हुई। मनोज जोशी ने गैस एजेंसी पर होम डिलीवरी में आनाकानी का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने डीएसओ को एजेंसी से वसूली के निर्देश दिए। साथ ही होम डिलीवरी व्यवस्था जल्द से जल्द लागू करने को कहा। नई बिछाई गई सीवर लाइनों में तमाम लोगों ने अवैध कनेक्शन लिए हैं। सीवर चोक होने से पुलिस लाइन क्षेत्र में लोगों के घर पर गंदगी जा रही है। डीएम ने जल निगम, जल संस्थान के ईई को एक सप्ताह के भीतर अवैध संयोजनों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने एक सप्ताह में निस्तारण करने को कहा। इस दौरान एडीएम मो. नासिर, पीडी डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी आदि थे।
जनता दरबार में प्रकरणों पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
मुआवजा मामले में टालमटोली पर वन विभाग को फटकार लगाई