{"_id":"5a8712754f1c1b8e238b8e43","slug":"81518801525-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई के सुरक्षा मानकों का पालन करें बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई के सुरक्षा मानकों का पालन करें बैंक
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एसपी ने बैंक प्रबंधकों को आरबीआई के सुरक्षा मानकों के पालन की हिदायत दी है। एटीएम में 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ ही परिसर में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाने के भी निर्देश जारी किए हैं। साथ ही बैंक सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम को भी चाक-चौबंद रखने को कहा है।
शुक्रवार को एसपी अजय जोशी ने बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा एडवायजरी जारी की। इस दौरान एटीएम में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती में लापरवाही से बाज आने को कहा। साथ ही सुरक्षा कर्मियों के अभाव में एटीएम बंद करने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई। उन्होंने हर हाल में एटीएम में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बैंक परिसर के अंदर और बाहर, एटीएम में सीसीटीवी लगाने को कहा। सीसीटीवी की दृश्यता गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। एटीएम धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए नई चित तकनीक के एटीएम कार्ड जल्द जारी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से नए एटीएम लगाने के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों पर लगाएंगे जागरूकता बोर्ड
इन दिनों साइबर ठगी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। साइबर ठग उपभोक्ताओं को फोन कर एटीएम संबंधी कोड, खाता संबंधी जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ उपभोक्ता इनके झांसे में फंस चुके हैं। इसे देखते हुए एसपी ने बैंक प्रबंधकों को व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आपसी चर्चा के बाद तय हुआ कि बैंक प्रबंधन सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता बोर्ड लगाएंगे।