{"_id":"5a32b1424f1c1bc5668b4f06","slug":"81513271618-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, एक रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, एक रजत पदक जीता
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। हल्द्वानी में 10 दिसंबर को हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में विनय कुमार, विक्रांत सिंह, रवि कल्पासी, अंजलि भैसोड़ा ने एक-एक, हर्षित पंत ने तीन स्वर्ण पदक जीते। जितेंद्र धामी ने रजत पदक जीता। खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 29 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विनय कुमार ने 78 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, हर्षित पंत ने एकल, युगल स्पर्धा, ग्रुप पूमसे में स्वर्ण, विक्रांत सिंह, रवि कल्पासी ने ग्रुप पूमसे में स्वर्ण, अंजलि भैसोड़ा ने युगल पूमसे में स्वर्ण और जितेंद्र धामी ने 63 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षक मनोज रावत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत, जनार्दन वल्दिया, मनोज पुनेठा, सुनीता मेहता आदि ने खुशी जताई है।