{"_id":"5c9ba991bdec22140f076204","slug":"71553705361-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने पकड़ी 6.6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने पकड़ी 6.6
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लोक सभा चुनावों को देखते हुए पुलिस की फ्लाइंग स्क्वाएड टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान कुमाऊं परिक्षेत्र के अलग-अलग जिलों में कुल 8.45 लाख की नकदी पकड़ी। रकम के बारे में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाने पर यह रकम जब्त कर ली गई और निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करा दी गई है।
पिथौरागढ़ के देवलथल में तैनात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने भकुंड तिराहे पर चेकिंग के दौरान अल्टो कार के डैशबोर्ड से 4,63,000 रुपये बरामद किए। वाहन चालक विक्की मनोला और महेंद्र कुमार पुलिस टीम को नगदी के संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने धनराशि जब्त कर ली।
उधर कोटमन्या बैरियर के पास ट्रक से 2.50 लाख रुपये की धनराशि बरामद हुई। वाहन चालक बलबीर सिंह नगदी के संबंध में निकासी या व्यापार लेनदेन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इधर रुद्रपुर में फ्लाइंग स्क्वायड (प्रथम) के प्रभारी अनिल तड़ागी और एसआई नीमा बोरा ने बुधवार की सुबह काशीपुर रोड स्थित तेल मिल के पास एक कार की डिग्गी से 1.77 लाख की नकदी बरामद की। यहां भी चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
नीमा बोरा ने बताया कि दस्तावेज दिखाने पर रकम वापस कर दी जाएगी, कागज पेश नहीं करने पर जांच के लिए आयकर विभाग को रिपोर्ट दी जाएगी।